ईरान का इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला, 500 से अधिक मिसाइलें दागी गईं, तेल अवीव सहित कई शहरों में तबाही

Iran-Israel War : तेल अवीव। Iran attacking Israel with 10 missiles every hour US War मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है, जब ईरान ने इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, कुल 500 से अधिक मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से केवल 24 मार्च की रात को ही 220 मिसाइलों का एक साथ प्रक्षेपण किया गया। इसे अब तक का सबसे बड़ा एकल मिसाइल बारेज माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने औसतन हर घंटे 10 मिसाइलें दागीं, जिससे इजराइल के कई शहरों में दहशत फैल गई।



कई प्रमुख शहर बने निशाना-

हमले में तेल अवीव, हाइफ़ा और बनी ब्राक सहित सेंट्रल इजराइल के कई इलाकों को निशाना बनाया गया। तेल अवीव में एक मिसाइल के सड़क पर गिरने से आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और आग लग गई। कई जगहों पर इमारतों के ढहने की भी खबर है। घायलों की संख्या अलग-अलग रिपोर्ट्स में 15 से 200 के बीच बताई जा रही है।


एयर डिफेंस सिस्टम ने रोकी अधिकांश मिसाइलें-

इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के अनुसार, देश के मल्टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्टम ने लगभग 70% मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। इनमें प्रमुख रूप से आयरन डोम, एरो सिस्टम और डेविड्स स्लिंग शामिल हैं।


हालांकि, करीब 30% मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं, जिससे व्यापक नुकसान हुआ। कुछ मिसाइलों में क्लस्टर वॉरहेड का इस्तेमाल किया गया, जो हवा में फटकर छोटे-छोटे बमों में बदल जाते हैं, जिससे शहरी इलाकों में तबाही बढ़ गई।


खोर्रमशहर-4 मिसाइल से हमला-

ईरान ने दावा किया है कि इस हमले में उसने अपनी उन्नत मिसाइलों का उपयोग किया, जिनमें फतह-2, सेज्जिल, इमाद और खोर्रमशहर-4 शामिल हैं।

ईरानी अधिकारियों के अनुसार, ये मिसाइलें तेज गति और दिशा बदलने की क्षमता के कारण एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में सक्षम हैं। बड़े पैमाने पर हमलों का उद्देश्य इजराइल की रक्षा प्रणाली को थकाना भी बताया जा रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button