VIDEO: इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, तेज आंधी के चलते पायलट ने कुछ देर तक हवा में उड़ाया विमान; यात्रियों में मचा हड़कंप

Delhi Airport Flight Landing: रविवार, 1 जून को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब रायपुर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 को लैंडिंग से ठीक पहले तेज आंधी और धूल भरी तूफान के कारण अचानक ऊंचाई पकड़नी पड़ी. मौसम विभाग के अनुसार, उस समय हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी. इसी के चलते फ्लाइट में बैठे यात्रियों को तेज झटकों का सामना करना पड़ा. पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि खराब मौसम के कारण विमान कुछ देर हवा में चक्कर लगाएगा और हालात सामान्य होने पर ही लैंडिंग की जाएगी.

कुछ समय बाद मौसम में सुधार होते ही फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई. इस दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी और हवाई संचालन फिर सामान्य रूप से शुरू हो गया.

ये भी पढें: Birds on Board: मिनियापोलिस की फ्लाइट में घूसे 2 कबूतर, डेल्टा एयरलाइंस का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग



img

indigo-flight-emergency-hold-landing-at-delhi-airport-due-to-strong-storm-the-pilot-flew-the-plane-in-the-air-for-some-time-passengers-panicked




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button