रेलवे ने जारी की सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की सिटी स्लिप, इस दिन होगी CBAT परीक्षा

RRB Section Controller City Slip: नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी चेक कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया सीईएन 04/2025 के तहत कुल 368 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

6 जून को होगी CBAT परीक्षा



आरआरबी के अनुसार सेक्शन कंट्रोलर के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) का आयोजन 6 जून 2026 को किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 2 जून 2026 के आसपास जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

सिटी स्लिप में मिलेगी ये जानकारी



उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि और शिफ्ट डिटेल्स देख सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और बायोमेट्रिक निर्देश जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

हालांकि, यह स्लिप केवल सूचना के उद्देश्य से जारी की गई है और इसे एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप



उम्मीदवार संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर “RRB Section Controller CBAT City Intimation Slip CEN 04/2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन डिटेल दर्ज कर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button