Transfer Breaking : पुलिस विभाग में हड़कंप:

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। CG NEWS: जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही थाने में जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाते हुए यह कदम उठाया गया है, जिससे पुलिसिंग में नई ऊर्जा और निष्पक्षता लाई जा सके। आदेश के अनुसार जिन पुलिसकर्मियों की एक ही स्थान पर तैनाती तीन वर्ष या उससे अधिक समय से थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया गया है।

जारी सूची में 3 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक और 3 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 67 पुलिसकर्मी शामिल हैं, वहीं आरक्षक और प्रधान आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को भी बड़े पैमाने पर इधर से उधर किया गया है। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने नए पदस्थापना स्थल पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करें।

– Advertisement –

Ad image

इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन इसे रणनीतिक रूप से भी अहम कदम बताया जा रहा है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने से बनने वाले स्थानीय समीकरणों को खत्म करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। इससे न केवल कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ेगा।

तबादला सूची नीचे देखे

– Advertisement –

Ad image


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button