Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात; VIDEO

Noida Workers Protest: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन हिंसक, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात; VIDEO

(Photo Credits ANI)

Noida Workers Protest:  नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा श्रमिकों का धरना-प्रदर्शन सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी और आगजनी के कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

नोएडा में हिंसक हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन

नोएडा के फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा श्रमिकों का आंदोलन हिंसक रूप ले बैठा। पिछले तीन दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे सैकड़ों कर्मचारी सोमवार को अचानक सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन उग्र हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ और अधिक आक्रोशित हो गई.  यह भी पढ़े: Khamenei Protests in Mumbai: खामेनेई की हत्या को लेकर मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट पर, दूतावासों-संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई गई

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन

हिंसा और आगजनी का मंजर

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के वाहनों सहित कई निजी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। क्षेत्र में पत्थरबाजी की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. सेक्टर 84 समेत कई इलाकों में संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की सूचनाएं भी सामने आई हैं.

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

हिंसा की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने हेतु आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.अब तक इस मामले में लगभग 50 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. पुलिस ने यातायात को सुचारू रखने के लिए प्रभावित मार्गों पर डायवर्जन भी लागू किया है.

सरकार और जिला प्रशासन का रुख

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रम विभाग और औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक इकाइयों को श्रम कानूनों का सख्ती से पालन करने और श्रमिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नोएडा की जिलाधिकारी मेघा रूपम ने भी श्रमिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर सतत निगरानी रख रहे हैं और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति बहाली के प्रयास जारी हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है

 




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button