ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने आसिम मुनीर से फोन पर की बात, युद्धविराम पर चर्चा तेज

Iran-Pakistan: नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है और पाकिस्तान के साथ संपर्क बढ़ाया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी नेतृत्व से टेलीफोन पर अहम बातचीत की, जिसमें क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका के साथ युद्धविराम से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अराघची ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ द्विपक्षीय संबंधों और मौजूदा क्षेत्रीय चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि मौजूदा हालात का असर पूरे क्षेत्र और मुस्लिम देशों पर पड़ रहा है।

राजनयिक स्तर से आगे बढ़ते हुए, अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर से भी फोन पर बातचीत की। इस दौरान युद्धविराम और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।

Iran-Pakistan: इसके अलावा, ईरानी विदेश मंत्री ने इराक के कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवन बरजानी से भी संपर्क साधा। इन बातचीतों के जरिए ईरान क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और तनाव को कम करने के लिए व्यापक सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button