बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

पटना/छपरा, 25 अप्रैल: बिहार (Bihar) के सारण जिले (Saran District) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक वार्ड पार्षद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मांझी थाना (Manjhi Nagar) क्षेत्र के गोढ़ा गांव (Godha Village) में हुई. मृतक की पहचान मांझी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 (Ward Number 9, Manjhi Nagar Panchayat) के पार्षद राजा बाबू ठाकुर (Raja Babu Thakur) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. यह भी पढ़ें: Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

खुशियों के बीच अचानक भड़की हिंसा

जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद के घर में तिलक उत्सव की तैयारियां चल रही थीं. घर में शामियाने लगे थे और मांगलिक गीतों के साथ जश्न का माहौल था। इसी दौरान पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने अचानक चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में वार्ड पार्षद और उनके तीन चचेरे भाई लहूलुहान हो गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायलों को आनन-फानन में मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया. हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. शनिवार तड़के करीब 12:30 बजे अस्पताल ले जाने के दौरान राजा बाबू ठाकुर ने दम तोड़ दिया, उनके भाइयों—मुकेश ठाकुर और रितेश ठाकुर का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

हत्या के पीछे ‘चुनावी रंजिश’ की आशंका

मांझी थाना प्रभारी (SHO) के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या का कारण स्थानीय राजनीति या चुनावी रंजिश हो सकती है, क्योंकि मृतक एक सक्रिय वार्ड पार्षद थे. यह भी पढ़ें: Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)

भारी पुलिस बल तैनात, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. तिलक समारोह वाले घर में हुई इस हत्या से परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button