अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood का करीबी सलीम डोला लाया गया भारत, दाऊद गैंग को बड़ा झटका!

डोला दुबई और तुर्की जैसे देशों में छिपकर भारतीय युवाओं तक ड्रग्स पहुंचाने का सिंडिकेट चला रहा था. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया. इसके बाद डोला को भारत लाने का रास्ता साफ हुआ.
अब खुफिया एजेंसियां दिल्ली में उससे पूछताछ कर रही हैं. इसके बाद उसे मुंबई पुलिस या नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को सौंप दिया जाएगा. डोला के तार सीधे तौर पर दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े हैं. वो भारत में ड्रग्स सप्लाई का एक बड़ा चैनल संभाल रहा था. सलीम डोला का नाम ग्लोबल सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क में बहुत बड़ा माना जाता है. जानकारी के मुताबिक, उसका ड्रग सिंडिकेट सालाना 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का काला कारोबार कर रहा था.
भारत के कई हिस्सों में डोला की अवैध ड्रग फैक्ट्रियां और लैब पहले ही पकड़ी जा चुकी हैं. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और NCB ने उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रखा था. सलीम डोला पहले मुंबई और फिर दुबई से अपना पूरा नेटवर्क चला रहा था. भारतीय एजेंसियां पिछले साल से ही उसके करीबियों पर कार्रवाई कर रही हैं.
अक्टूबर 2025 में डोला के करीबी मोहम्मद सलीम सोहेल शेख को दुबई से भारत लाया गया था. नवंबर 2025 में डोला के बेटे ताहिर डोला समेत परिवार के चार सदस्यों को भी दुबई से लाकर गिरफ्तार किया गया था.
Source link



