बाजार में घुसे बेकाबू ट्रक ने मचाई चीख-पुकार, पांच की गई जान, 20 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों को रौंदते हुए पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। शाम का समय होने के कारण बाजार में काफी चहल-पहल थी, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर केवल चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए गाड़ियों के मलबे में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात सुचारू करने में जुटा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Source link



