CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Board Result: नई दिल्ली/रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और डिजीलॉकर पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। करीब 18 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।

पिछले साल के मुकाबले रिजल्ट में गिरावट



सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। पिछले साल यह प्रतिशत 88.39 था, यानी इस बार रिजल्ट में 3.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। 2026 में कुल 18,57,517 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,986 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी



इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी रहा। इस तरह लड़कियां 6.73 फीसदी आगे रहीं।

95% से अधिक अंक पाने वाले छात्र



बोर्ड के अनुसार 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं 94,028 छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं। इसके अलावा 1,63,800 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक



छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। डिजीलॉकर के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button