IPL: MI Vs DC : मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया…प्वाइंट टेबल में टॉप में पहुंची मुंबई

IPL 2020 : आईपीएल के 13वें सीजन के 27वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हरा दिया। मुंबई लगातार चौथी जीत के साथ पॉइंट्स टैली में टॉप पर पहुंच गई है। मुंबई के क्विंटन डिकॉक ने आईपीएल में अपनी 12वीं और सूर्यकुमार यादव ने 9वीं फिफ्टी लगाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए ओपनर डिकॉक ने 36 और सूर्यकुमार ने 32 बॉल पर बराबर 53-53 रन की पारी खेली। इनके अलावा ईशान किशन ने 15 बॉल पर 28 रन बनाए। सूर्यकुमार और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप हुई।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 162 रन बनाए थे। टीम की शुरुआत खराब रही और 4 रन पर ही ओपनर पृथ्वी शॉ आउट हो गए थे। सीजन का पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। ओपनर शिखर धवन (69) एक छोर पर टिके हुए थे। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button