CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Toss Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 53rd Match Toss Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (CSK vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 7 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस में बनी रहना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (CSK vs LSG Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दोनों मैच लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किए थे.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में डेवाल्ड ब्रेविस और जेमी ओवरटन टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और अंशुल कंबोज अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला आज यानी 10 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार माना जाता है. यहां की धीमी पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स मैच का रुख बदल सकते हैं. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स में कौन होगा टॉस का बॉस? (CSK vs LSG Toss Winner Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए कुल छह मुकाबलों में टॉस का रिकॉर्ड लगभग बराबरी का रहा है. इन छह मैचों में चेन्नई सुपरकिंग्स ने तीन बार टॉस जीता है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने भी तीन मुकाबलों में टॉस अपने नाम किया है. आज के मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम टॉस जीत सकती है. हमारी टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है. टॉस कौन जीतेगा, यह तय करने के लिए गहन अध्ययन किया गया है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs LSG 53rd T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी और गुरजपनीत सिंह.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.



