दबोचा गया सीएम शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव का हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार

Chandranath Rath Murder Case: नई दिल्ली: CBI को पश्चिम बंगाल में हुए चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में फरार चल रहे शार्प शूटर राजकुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हरिद्वार से लौटते समय छपार क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के दौरान बलिया जिले के रातोपुर निवासी राजकुमार सिंह का नाम सामने आया था, जिसके बाद एजेंसी लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
सीबीआई को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा है। इसके बाद एजेंसी की टीम ने पहले से ही मुजफ्फरनगर के टोल प्लाजा पर निगरानी बढ़ा दी। छपार पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सीजेएम कोर्ट पहुंची। एजेंसी अब उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
Source link




