मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 में शामिल होने का दिया न्यौता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी जी से इस मौके पर उन्हें जानकारी दी
कि कोविड-19 के कारण राज्योत्सव का कार्यक्रम संक्षिप्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
राज्योत्सव के अंतर्गत ‘राज्य अलंकरण समारोह‘ के आयोजन के साथ ही ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘ के तहत राज्य के 19 लाख किसानों को तीसरी किश्त की राशि प्रदाय की जाएगी।


