अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Delhi दिल्ली: पुलिस ने दो अलग-अलग इलाकों में अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई दिल्ली के चिराग इलाके में की गई, तो दूसरी कार्रवाई फतेहपुर बेरी इलाके में की गई। इन दोनों कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस की ओर से दो टीमों का गठन किया गया। सबसे पहले बात चिराग दिल्ली के इलाके में की गई कार्रवाई की करते हैं। यहां पर हेड कांस्टेबल संदीप कुमार को सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि दक्षिण दिल्ली के चिराग इलाके से अवैध शराब की खेप ग्रे रंग की गाड़ी से ले जाई जा रही है। बताया गया था कि यह कार चिराग दिल्ली के इलाके से गुजरेगी। इसके बाद पुलिस की टीम ने वहां पर रणनीतिक जाल बिछाया। पुलिस ने गाड़ी रुकने का इशारा दिया। लेकिन, गाड़ी नहीं रोकी गई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोलू (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने गाड़ी में से 35 कार्टन शराब की बोतलें बरामद कीं।
Source link



