दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, हिंद-प्रशांत सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी पर जोर

Quad Foreign Ministers Meet: नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम चर्चा हुई। बैठक में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में स्थिरता और स्वतंत्रता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि क्वाड का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित, खुला और समावेशी बनाना है। उन्होंने वैश्विक सप्लाई चेन, कनेक्टिविटी और क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए मजबूत साझेदारी की आवश्यकता बताई। जयशंकर ने कहा कि सदस्य देशों को आर्थिक विकास और समुद्री सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रमुख शक्ति बताते हुए उसकी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी देशों को अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। वोंग ने प्राकृतिक आपदाओं, समुद्री सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में क्वाड की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि क्वाड अब केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करने वाला समूह बन चुका है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button