छत्तीसगढ़ में सस्ती होगी शराब

रायपुर। Liquor will be cheaper in CG : बजट से पहले सीएम साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। जिसमें कहा गया है कि विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश करेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का भी अनुमोदन किया गया और कहा गया कि 2025-26 की आबकारी नीति 2024-25 की भांति होगी।

ये भी पढ़ें : CG Budget 2025-26 : वित्त मंत्री OP Choudhary कल पेश करेंगे बजट, बोले- 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

– Advertisement –

Ad image

सस्ती हो जाएगी शराब

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी लिया गया है। वहीं, देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क पहले की तरह ही लागू रहेगा। इस तरह से राज्य में शराब सस्ती हो जाएगी।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button