RR vs SRH Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 Eliminator Stats: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले जीत चुकी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर रही थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Mullanpur Pitch Report: मुल्लांपुर में में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है. दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन में 8 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (RR vs SRH Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद को 14 मुकाबलों में जीत मिली है. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम 9 मैच अपने नाम कर चुकी है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था. वहीं, दूसरे मुकाबले में 57 रन से जीत हासिल की थी. राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी बार आईपीएल 2023 में हराया था.
राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 रन से जीत मिली थी. ऐसे में टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, ध्रुव जुरेल और रियान पराग मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 55 रन से जीत मिली थी. टीम इस मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी. बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड और ईशान किशन से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में पैट कमिंस और साकिब हुसैन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
टाटा आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 27 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. रेत से तैयार इस पिच पर शुरुआत में गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और मूवमेंट मिल सकता है. हालांकि, बल्लेबाजों को सेट होने के बाद रन बनाने में आसानी होती है. पिछले कुछ मुकाबलों में यहां संतुलित स्कोर देखने को मिले हैं. एक्यूवेदर के मुताबिक, 27 मई को मुल्लांपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मुकाबलों में 217.61 की स्ट्राइक रेट से 383 रन बनाए हैं. वहीं, ध्रुव जुरेल के बल्ले से पिछले 10 मुकाबलों में 282 रन निकले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने पिछले 10 मैचों में 447 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट झटके हैं. वहीं, साकिब हुसैन ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs SRH Eliminator Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पूंजा और बृजेश शर्मा.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.




