अरपा नदी में तैरती मिली युवक की सड़ी-गली लाश

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अरपा नदी में एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नदी के आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब शव को पानी में तैरते हुए देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : पति और बेटे ने युवक को घर बुलाकर उतारा मौत के घाट, पत्नी से अवैध संबंध का था शक, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button