युवा उद्यमियों को मार्गदर्शन देने माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का सेमिनार कल

रायपुर। माहेश्वरी समाज के युवा उद्यमियों एवं व्यापारियों को मार्गदर्शन देने कल राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित विमतारा में सेमिनार का आयोजन किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक निलेश मुंदडा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आर.आर. केबल के चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद काबरा उपस्थित होंगे।

वही अखिल भारतवर्षीय युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या एवं पूर्व युवा राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण सोमानी सहित कमल ऑयल के सुनील मुंदडा,आरती ग्रुप के चेयरमैन छगन मुंदडा, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर गणेश भट्टड़, आनंद इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी चतुर्भुज राठी, इन्लैंड वर्ल्ड लॉजिस्टिक्स के एमडी प्रवीण सोमानी व शुभम पॉलिस्पिन के फाउंडर अनिल सोमानी युवा व्यापारियों को बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हो रही चुनौतियों से निपटने के रास्ते एवं सफल उद्योग संचालित करने हेतु विशेष मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित की जिसमें प्रमुख रूप से राजीव मुंदडा,अशोक मुंदडा,राज बागड़ी, सीए अमित राठी, गौरव दम्मानी, कृष्णा लखोटिया, राकेश सोमानी, ललित सोमानी,रमेश झांवर,
ऋषभ चांडक, शरद सारडा,कृतिका नत्थानी, विद्या काबरा, प्रदीप माहेश्वरी, सिद्धांत डागा, देवेश बागड़ी को जिम्मेदारियां बांटी गई है।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में तकरीबन 300 से अधिक माहेश्वरी युवाओं उद्यमी शामिल होंगे, जहां बड़ी संख्या में महिला उद्यमी भी उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य माहेश्वरी समाज के युवाओं को व्यापार में सफलता प्राप्त करने में मदद करना है एवं कठिनाइयों को बारीकी से समझ उसका हल निकाल अपने ब्रांड को बड़ा बनाना है।

उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी कुणाल राठी द्वारा दी गई।

– Advertisement –

Ad image

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button