विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को मिला विस्तार, आदेश जारी

Foreign Secretary Vikram Misri: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने बुधवार को आदेश जारी कर उनके सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल 14 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा था।




Foreign Secretary Vikram Misri : कमेटी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि, 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 के बाद बढ़ाकर 14 जुलाई 2027 तक कर दिया गया है। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कमेटी द्वारा यह निर्णय FR 56(D) नियम के प्रावधानों के तहत लिया गया है।



Foreign Secretary Vikram Misri : 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम मिसरी तीन प्रधानमंत्रियों आईके गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में संयुक्त सचिव और बाद में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (रणनीतिक मामले) के रूप में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। विदेशों में उनकी नियुक्तियां भी बेहद महत्वपूर्ण रही हैं। वे ब्रुसेल्स, ट्यूनिस, इस्लामाबाद और वॉशिंगटन डीसी में भारतीय मिशनों में तैनात रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button