Mumbai School Holiday: IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद BMC का बड़ा फैसला, 6 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Mumbai School Holiday: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बड़ा फैसला लिया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद BMC ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. Mumbai Rain Alert Today: मुंबई, ठाणे समेत आसपास के जिलों में आज भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया रेड अलर्ट; नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
BMC ने जारी किया आधिकारिक आदेश
BMC ने रविवार, 5 जुलाई को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि IMD की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई के सभी सरकारी, निजी और BMC संचालित स्कूलों एवं कॉलेजों में सोमवार, 6 जुलाई को अवकाश रहेगा. हालांकि सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
किन संस्थानों में रहेगी छुट्टी?
BMC के आदेश के अनुसार मुंबई के सभी सरकारी, निजी और BMC संचालित स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार को अवकाश रहेगा. वहीं सरकारी कार्यालयों और निजी कंपनियों के दफ्तर अपने निर्धारित समय के अनुसार काम करेंगे.
BMC ने नागरिकों से की यह अपील
BMC ने कहा है कि वह मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की गई है. वहीं अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कूलों और कॉलेजों से संपर्क में रहें तथा मौसम और शैक्षणिक कार्यक्रमों से जुड़े आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें.




