नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह

रायपुर। GRAND NEWS : नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा के जन्मदिन के अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने हरमीत सिंह होरा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए उनके सामाजिक और बैंकिंग क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की।
गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि हरमीत सिंह होरा अपने कुशल नेतृत्व, सेवा भावना और समाजहित के कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में नागरिक बैंक निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है और आम लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

जन्मदिन के अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, बैंक के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने भी हरमीत सिंह होरा को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके सफल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
Source link



