CG CRIME NEWS : कर्ज बना कत्ल की वजह: बैंक लोन

खैरागढ़/साकेत श्रीवास्तव। CG CRIME NEWS : बैंक ऋण चुकाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक महिला की हत्या का कारण बन गया। ठेलकाडीह थाना पुलिस ने पत्नी की फावड़े से हत्या करने वाले आरोपी पति को भिलाई से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को ग्राम मुंदगांव निवासी कुन्ती बाई बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके दामाद तारण चतुर्वेदी, उम्र 28 वर्ष निवासी फत्तेपुर ने 16 जुलाई को अपनी पत्नी सुरूज बाई चतुर्वेदी के सिर पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का इलाज दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ दी।

– Advertisement –

Ad image

स्मृति नगर चौकी पुलिस के सहयोग से आरोपी को भिलाई स्थित सूर्या मॉल के पास एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी बैंक लोन चुकाने के लिए रोज दबाव बनाती थी, जिससे परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा तथा उसके पहने हुए कपड़े जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button