जर्जर छात्रावास भवन से परेशान छात्र, 8 सूत्रीय

बेमेतरा। CG NEWS: बेमेतरा में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की जर्जर स्थिति को लेकर छात्रों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने छात्रावास भवन का तत्काल पुनर्निर्माण और मरम्मत कराने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि एक के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। छात्रों का कहना है कि पानी की पर्याप्त मात्रा नहीं है, टाइल्स उखड़ रहे हैं भवन की छत और दीवारों से प्लास्टर लगातार गिर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे हालात में छात्र डर के साए में रहने को मजबूर हैं। इसी समस्या को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छात्रावास भवन की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की।

छात्रों ने कहा कि यह केवल भवन की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और जीवन से जुड़ा गंभीर मामला है ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई है कि छात्रावास की तत्काल आवश्यक मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो एनएसयूआई और छात्र मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
Source link

