बहु संग सालों से सेक्स करता रहा ससुर, बेटे को नहीं जाने देता था पास

अजमेर (राजस्थान)। राजस्थान के अजमेर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी मानसिक रूप से कमजोर बहू के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2018 में हुई थी शादी

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में हुआ था। भाई का कहना है कि उसकी बहन केवल आठवीं तक पढ़ी है और शादी के बाद से उसकी मानसिक एवं शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। उसने आरोप लगाया कि बहन जब भी मायके आती थी, उसे हमेशा उसका ससुर ही छोड़ने या लेने आता था और वह अक्सर डरी-सहमी रहती थी।

बेटी के जन्म के बाद बढ़ा शक

शिकायत में कहा गया है कि बेटी के जन्म के बाद जब भाई अपनी बहन के ससुराल गया, तो ससुर ने उसके काम नहीं करने की बात कहकर उसे डांटने की बात कही। इसी दौरान पीड़िता रोने लगी और कथित तौर पर अपने भाई से उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई। इसके बाद भाई उसे अपने साथ मायके ले आया और उसका इलाज कराया।

पड़ोसियों ने लगाए गंभीर आरोप

भाई का आरोप है कि जब उसने कुछ समय बाद बहन को वापस ससुराल भेजने की बात की तो वह जाने से इनकार करते हुए रोने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर कथित तौर पर पता चला कि ससुर उसकी मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। शिकायत के मुताबिक, कुछ पड़ोसियों ने भी ससुर को बहू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया है।

पति को कमरे में नहीं जाने देने का आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी अपने बेटे को उसकी पत्नी के कमरे में नहीं जाने देता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। पीड़िता ने कथित तौर पर अपने भाई को बताया कि ससुर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता था। शिकायत में यह दावा भी किया गया है कि पीड़िता की बेटी का जन्म इसी कथित यौन शोषण का परिणाम है।

पुलिस ने शुरू की जांच

थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button