एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले

जांजगीर-चांपा। CG NEWS :पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव के खेत के पास एक पेड़ पर दोनों के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक का शव पुराना होने के कारण उसमें सड़न के संकेत मिले हैं, जबकि युवती की मौत हाल की बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस दोनों की मौत के समय और परिस्थितियों को लेकर भी जांच कर रही है।
प्रारंभिक तौर पर युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी उसी पेड़ पर फांसी लगा ली। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पामगढ़ पुलिस का कहना है कि दोनों की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link





