सड़क हादसों में अपनों को खो चुके परिवारों को पुलिस

सरायपाली/महासमुंद। CG NEWS: सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महासमुंद पुलिस ने सरायपाली व्यापारी महासंघ के सहयोग से थाना सरायपाली परिसर में हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की सबसे भावुक बात यह रही कि इसमें उन परिवारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीओपी ललिता मेहर ने किया। इस दौरान व्यापारी महासंघ के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। करीब 100 लोगों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, जिनमें अधिकांश सड़क हादसों में मृतकों के परिजन थे।

– Advertisement –

Ad image

इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन बचाने वाला सुरक्षा कवच है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट के कारण मौत होती है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है।

– Advertisement –

Ad image

सरायपाली व्यापारी महासंघ ने पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियानों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को भी हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वयं हेलमेट पहनने और अपने परिवार व परिचितों को भी नियमित रूप से हेलमेट उपयोग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button