प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का संकुल स्तरीय सम्मान

गरियाबंद। CG NEWS : 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीपरछेड़ी में संकुल केंद्र पीपरछेड़ी एवं लोहारी के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का संकुल स्तरीय सम्मान समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।
सम्मानित प्रतिभावान विद्यार्थी:

देविका ओंटी — जवाहर नवोदय विद्यालय, पाण्डुका
कुंजल नागेश — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, देहारगुड़ा (मैनपुर)
खिलेन्द्र ठाकुर — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसुमबुड़ा (छुरा)
अंजली नेताम — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसुमबुड़ा (छुरा)
साहिल कुमार — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसुमबुड़ा (छुरा)
ओमप्रकाश नेताम — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसुमबुड़ा (छुरा) बिद्या सोरी — जवाहर नवोदय विद्यालय, पाण्डुका
अनुराग कपिल — एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसुमबुड़ा (छुरा) लोकेश्वर — प्रयास आवासीय विद्यालय, सड्डू (रायपुर)नेहा मरकाम — NEET में चयनित, शासकीय प्राथमिक शाला देवपरसूली की पूर्व छात्रा इन सभी विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ विद्यालय, शिक्षकों, अभिभावकों एवं संपूर्ण क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय हैं। उनकी लगन, परिश्रम एवं सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है
कार्यक्रम में श्रीमती रजनतीन बाई ठाकुर (जनपद सदस्य), श्री दीपेश दीवान (सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी), श्रीमती रूखमणी बाई नेताम (सरपंच, ग्राम पंचायत तेंदुबाय), संकुल प्राचार्य श्री मनोज कुमार मेरसा, उप प्राचार्य श्री बसंत त्रिवेदी दीपक गवली सहित संकुल पीपरछेड़ी एवं लोहारी के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएँ।
आप सभी इसी प्रकार निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें तथा अपने विद्यालय, माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहें।

Source link



