सरस्वती शिशु वाटिका में पंचमी के पावन अवसर पर कन्या

गरियाबंद। नवरात्रि पर्व की पंचमी तिथि के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु वाटिका में विद्यालय में अध्ययनरत नन्हीं बालिका बहनों का कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

– Advertisement –

Ad image

कार्यक्रम में माताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विद्यालय की छोटी-छोटी बालिकाओं का विधिवत कन्या पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप भेंट प्रदान की गई तथा सभी बालिकाओं एवं उपस्थित बच्चों को खिचड़ी का भोजन कराया गया।

– Advertisement –

Ad image

इस आयोजन में 210 बालिका बहनों, 190 भाइयों एवं 50 माताओं की सहभागिता रही। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया गया।

विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित नगर पालिका जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय समिति के सदस्यों एवं विद्यालय के आचार्य दीदियों ने इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों को बच्चों में संस्कार, श्रद्धा एवं भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button