बिलासपुर रेल हादसे में बढ़ी मौत की संख्या,

बिलासपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है, 2 लोग बोगी के अंदर फंसे हैं। वहीं 15-20 लोग घायल हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

 

– Advertisement –

Ad image

CG NEWS : बिलासपुर ट्रेन हादसा : सीएम साय ने जताया दुख, हरसंभव सहायता के दिए निर्देश, हेल्पलाइन नंबर जारी

 

CG BREAKING : बिलासपुर रेल हादसा अपडेट, 6 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल, वीडियो में देखें हादसे का मंजर

 

 

CG BIG BREAKING: मालगाड़ी से टकराई लोकल ट्रेन, कई लोगों की मौत की खबर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button