नकली GOLD FLAKE सिगरेट की बड़ी

दुर्ग। CG CRIME NEWS: दुर्ग में नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा हुआ है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में कार्रवाई करते हुए GOLD FLAKE PREMIUM के नाम से बेची जा रही नकली सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि ने नकली GOLD FLAKE सिगरेट बेचने की शिकायत की थी। सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में दबिश दी।

– Advertisement –

Ad image

जांच के दौरान पुलिस ने 18 हजार नकली GOLD FLAKE PREMIUM सिगरेट बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस ने मामले में विशाल जसवानी और निखिल सिहानी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों आरोपी असली उत्पाद से मिलती-जुलती पैकिंग और ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बेच रहे थे।

मामले में पुलिस ने BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिगरेट की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

– Advertisement –

Ad image

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button