Vile Parle Fire: मुंबई के विले पार्ले में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग; 2.5 साल के मासूम समेत 2 की मौत, 8 घायल (Videos)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के विले पार्ले वेस्ट (Vile Parle West) इलाके में मंगलवार (11 अगस्त 2026) देर रात एक 11 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई. हादसे में ढाई साल के मासूम बच्चे और एक 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि एक दमकलकर्मी सहित आठ लोग घायल हो गए.

घटना बाप्टिस्टा रोड पर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास स्थित ‘शांता भवन’ (Shanta Bhavan) इमारत की 11वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों में हुई. यह भी पढ़ें: Mumbai Car Fire Video: मुंबई कोस्टल रोड सुरंग में चलती कार बनी आग का गोला, यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित

रात 10 बजे लगी आग, करीब 4,000 वर्ग फुट इलाका प्रभावित

मुंबई फायर ब्रिगेड को मंगलवार रात करीब 10:02 बजे आग लगने की आपातकालीन कॉल मिली.  शुरू में इसे लेवल-1 की आग घोषित किया गया था, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे बढ़ाकर लेवल-2 कर दिया गया.

यह आग 11वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1101 और 1102 में फैली। दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग ने लगभग 4,000 वर्ग फुट के दायरे में फैली इलेक्ट्रिकल वायरिंग, एसी (AC) यूनिट, घरेलू सामान, फर्नीचर, फॉल्स सीलिंग और रसोई के बर्तनों को अपनी चपेट में ले लिया. दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर देर रात करीब 12:25 बजे आग पर काबू पाया और तड़के 1:00 बजे तक इसे पूरी तरह बुझा दिया.

घायलों का अस्पताल में इलाज, 2 की मौत

हादसे के बाद घायल हुए आठ लोगों को तत्काल पास के नानावटी अस्पताल और कूपर अस्पताल ले जाया गया:

  • नानावटी अस्पताल: डॉक्टर ने 2.5 साल के अबीर और 23 वर्षीय अंकिता को ‘मृत लाया गया’ (Brought Dead) घोषित कर दिया. वहीं पार्थ (32) और हिरेन (64) का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यशस्वी (33) और अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

  • कूपर अस्पताल: राहत अभियान के दौरान घायल हुए 30 वर्षीय फायरफाइटर मनोज सोनावणे और 29 वर्षीय शिवम द्विवेदी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

विले पार्ले की रिहायशी इमारत में आग

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

घटनास्थल पर दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस, विद्युत विभाग के अधिकारी और बीएमसी (BMC) वार्ड के कर्मचारी तैनात रहे.

फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. दमकल और पुलिस अधिकारी प्रभावित फ्लैटों और शॉर्ट सर्किट के एंगल्स से विस्तृत जांच कर रहे हैं.

.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button