35 साल की अभिनेत्री अनन्या राज का निधन, परिवार ने एक महीने बाद दी जानकारी

अनन्या के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करने वाले लोगों में शोक की लहर है। अनन्या ने अभिनय के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी पहचान बनाई थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब पौने तीन लाख फॉलोअर्स बताए गए हैं। अनन्या राज ने अपने अभिनय करियर में ‘7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और ‘घोस्ट’ जैसे प्रोजेक्ट में काम किया था। फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट में अभिनय के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती थीं और अपनी तस्वीरों तथा वीडियो के माध्यम से प्रशंसकों से जुड़ी रहती थीं।
परिवार ने अपने बयान में अनन्या को मजबूत इरादों वाली महिला बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी। परिवार ने प्रशंसकों से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। इसके साथ ही इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध भी किया गया है। परिवार की ओर से साझा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में अनन्या के अंतिम संस्कार से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा किए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा उनकी तस्वीर के साथ श्रद्धांजलि देते हुए भी एक फोटो पोस्ट की गई है। परिवार ने करीब एक महीने तक उनके निधन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी और अब सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को इसकी सूचना दी है।
Source link

