BIG BREAKING: 9 IPS अधिकारियों का तबादला

Lucknow. लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार देर रात नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में सात जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। मेरठ, झांसी, सुल्तानपुर, गोंडा, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को डीजीपी मुख्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भेजा गया है। तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव मेरठ में हुआ है। पुलिस के बल प्रयोग को लेकर विवादों में रहे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय को पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उनके स्थान पर झांसी में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात बीबीजीटीएस मूर्ति को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब बीबीजीटीएस मूर्ति मेरठ की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का भी तबादला किया गया है। उन्हें सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं सुल्तानपुर में तैनात चारू निगम को वहां से हटाकर यूपी 112 में नई जिम्मेदारी दी गई है। सुल्तानपुर में अब विनीत जायसवाल पुलिस व्यवस्था संभालेंगे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button