21 से 23 अगस्त तक आयोजित होगा 6वां छत्तीसगढ़ राज्य

CG NEWS: ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय अर्जुन सिंह शेखावत स्मृति छठवीं छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप 21 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजन छ्ग स्टेट पिक्लबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन टॉप कोर्ट, रायपुर में हो रहा है

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं शहरों से लगभग 150 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी खिलाड़ी लगभग 35 इवेंट के एकल एवं युगल मुकाबलो मे अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे है

– Advertisement –

Ad image


प्रतियोगिता के उद्घाटन डायरेक्टर कांक्रीट टीएमटी अमित जिंदल मुख्य अतिथि के रूप मे किया उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट पिकलबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुमित कटारिया ने की वही विशेष अतिथि के रूप मे शुभम चौधरी उपस्थित थे यह जानकारी छ्ग पिकलबाल के सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान ने दीं आज पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे ओपन इंटरमिडइट सिंगल मे संध्या ने निशिका को 11-8 से हराकर विजेता बने सेमीफयनलिस्ट आयुषी और संजना रही ओपन इंटरमिड़ियेट मेंस सिंगलस मे फाइनल मे केशव ने अपूर्व को 11-7 से हराकर विजेता बने वही सेमी फाइनलिस्ट रोहन और वीर रहे अंडर 14 इंटर मीडियेट बॉयज फाइनल मे सिद्धार्थ ने आर्यन को 11-9 से हराकर विजेता बने सेमीफइनलिस्ट आर्यन बी और कृष रहे

इस प्रतियोगिता का एक विशेष आकर्षण हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी होंगे। RCP Pickleball Academy के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आरिश आगा चौबे, हृदन गोयनका एवं अथर्व पांडे ने हाल ही में थाईलैंड में आयोजित Asian Junior Pickleball Championship 2026 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अब ये तीनों खिलाड़ी 6वें छत्तीसगढ़ राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेकर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे।

– Advertisement –

Ad image

छत्तीसगढ़ में पिकलबॉल को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में यह प्रतियोगिता एक महत्वपूर्ण पहल है। आयोजकों का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और पिकलबॉल खेल को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाना है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button