अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

रायपुर। RAIPUR ACCIDENT NEWS : राजधानी के सेरीखेड़ी मोड़ पर रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार 22 साल की युवती की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान शिवानी सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। वह जशपुर के बाजारपारा की रहने वाली थी। हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ।

– Advertisement –

Ad image

पुलिस के मुताबिक शिवानी अपने साथियों के साथ बेलनो कार क्रमांक CG 04 NW 7718 से नया रायपुर की ओर से सेरीखेड़ी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सेरीखेड़ी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई।

सिर में चोट लगने से मौत

– Advertisement –

Ad image

हादसे में शिवानी के सिर के पास गंभीर चोट आई थी। कार में सवार अनंत सोनकर (रामबाग, धमतरी), प्रखर सोनकर (पुरानी बस्ती, रायपुर) और सेजल सोनकर भी घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर हसौद पुलिस ने घायलों को तत्काल मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों और कार की रफ्तार से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

 

BREAKING NEWS : राजधानी के मोती बाग इलाके में अचानक ढह गई 5 मंजिला ईमारत, मची चीख-पुकार, 50 से ज्यादा लोग दबे ! रेस्क्यू में जुटी दमकल की 12 टीम

 

 

 

 

CG BREAKING NEWS : गजपल्ला वॉटरफॉल में बड़ा हादसा, रायपुर से दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा युवक गहरे पानी में डूबा

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button