शशिकांत की मदद को आगे आए मुख्यमंत्री साय, AII

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उनसे दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम जाना।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उनके उपचार के लिए 4 लाख रुपये की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

– Advertisement –

Ad image

2016 में हुए हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य

वर्ष 2016 में एक सड़क दुर्घटना के दौरान शशिकांत को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। दुर्घटना में सर्वाइकल की समस्या उत्पन्न होने से उनके हाथ-पांव की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई थी। लंबे समय तक विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था।

– Advertisement –

Ad image

शशिकांत ने जताया आभार

मुख्यमंत्री से बातचीत और तुरंत मिली चिकित्सकीय सहायता के बाद शशिकांत ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हाल-चाल पूछना और एम्स में इलाज के साथ 4 लाख रुपये की सहायता देना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा संबल है।

ग्रैंड न्यूज ने प्राथमिकता से उठाया था मुद्दा 

बता दें कि ग्रैंड न्यूज ने शशिकांत भरत की समस्या को प्राथमिकता से उठाते हुए उनकी परेशानी को प्रमुखता से सामने रखा था। खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल का असर अब जमीन पर भी नजर आया है। शशिकांत भरत के इलाज के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है।

 

CG NEWS : दिव्यांग युवक की भावुक अपील: “CBI जांच कराइए या मुझे इच्छा मृत्यु दीजिए”, सरकार से लगाई न्याय की गुहार

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button