गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों ने

रायपुर। CG NEWS : गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आने वाले समय में बड़े स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

– Advertisement –

Ad image

बैठक में गरियाबंद जिले में ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित करने सहित खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

 

– Advertisement –

Ad image

पदाधिकारियों ने प्रदेश में खेलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। इस दौरान गुरुचरण सिंह होरा ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस अवसर पर गुरुचरण सिंह होरा ने कहा कि गरियाबंद जैसे जिले और छोटे-छोटे गांवों से खिलाड़ियों का निकलकर नेशनल लेवल तक पहुंचना बेहद खुशी और गर्व की बात है। यह बताता है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर उपलब्ध कराने की है।

होरा ने कहा कि गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन द्वारा लगातार टूर्नामेंट और खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाना सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर जिला स्तर पर लगातार बड़े टूर्नामेंट आयोजित होते रहें तो निश्चित रूप से गरियाबंद और आसपास के क्षेत्रों से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर का भी एक महत्वपूर्ण जरिया बन चुका है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि गांव और जिला स्तर से ही खिलाड़ियों को सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का बेहतर वातावरण मिले।

गुरुचरण सिंह होरा ने गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के पदाधिकारियों को आगामी बड़े आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऑल इंडिया स्तर के टूर्नामेंट जैसे आयोजन से गरियाबंद को खेल के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल संगठनों, खिलाड़ियों और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश में खेलों को नई ऊंचाई दी जा सकती है।

इस अवसर पर गरियाबंद जिला वॉलीबॉल फेडरेशन के जीडी उपासने, हरमेश चावड़ा, विजय सिन्हा,प्रकाश सरवैया, छगन यादव, इमरान मेमन, प्रकाश सोनी, ललित साहू, नमन सेन, नरेद्र साहू, मलय निर्मलकर, संतोष यादव, प्रहलाद यादव, गौतम गुप्ता, कन्हैया कश्यप, मोनू सिन्हा samet अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button