रेलवे स्टेशन में युवक की संदिग्ध मौत, बैग

सक्ती। CG NEWS : जिले के सोठी गांव निवासी 29 वर्षीय हेमंत साहू की सक्ती रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, हेमंत के पास करीब 60 हजार रुपए नकद, मोबाइल और आधार-पैन कार्ड वाला पर्स था, जो अब गायब है। रायगढ़ जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हेमंत के पिता और वकील खिलेश्वर साहू उसे सक्ती रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। इसके बाद वे घर लौट गए। सुबह करीब 10 बजे परिवार को सूचना मिली कि हेमंत की रेलवे स्टेशन परिसर में मौत हो गई है। परिजन स्टेशन पहुंचे तो वहां जीआरपी की टीम मौजूद थी।

– Advertisement –

Ad image

परिजनों के मुताबिक, हेमंत की मौत स्टेशन के ओवरब्रिज के ऊपर सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच होने की आशंका है। हालांकि, परिवार को इसकी जानकारी करीब 10 बजे मिली। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

60 हजार रुपए नकद , मोबाइल और पर्स गायब

– Advertisement –

Ad image

मृतक के पिता खिलेश्वर साहू ने बताया कि हेमंत के बैग में करीब 60 हजार रुपए नकद थे। उसका मोबाइल फोन और पर्स भी नहीं मिला है। पर्स में आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज थे। सामान गायब होने की जानकारी के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण

रायगढ़ जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। गायब नगदी, मोबाइल और दस्तावेजों को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस स्टेशन परिसर की परिस्थितियों और दूसरे संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

गांव में शोक का माहौल

घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंच गए। हेमंत की अचानक मौत से सोठी गांव में शोक का माहौल है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह और गायब सामान के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button