FIRE VIDEO: प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण, आग दमकल की गाड़ियां मौके पर
Delhi दिल्ली। राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब डल्लूपुरा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग प्लाईवुड फैक्ट्री परिसर में लगी, जहां बड़ी मात्रा में लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने धुएं का गुबार उठता देखा, जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी गई।
Source link



