UPDATE: मैक्स शोरूम में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका 9 लोगों का रेस्क्यू
बेसमेंट से शुरू हुई आग
जानकारी के अनुसार, केशवपुरम स्थित मैक्स शोरूम में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने बेसमेंट के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही शोरूम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलने की कोशिश की और मामले की जानकारी पुलिस एवं फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया।
फायर विभाग की टीम ने शोरूम के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम किया जा रहा है।
आग के कारणों की जांच जारी
सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना सामने आई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
इलाके में मचा था हड़कंप
शोरूम में आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र को खाली कराया गया और राहत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था भी संभाली गई।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Source link



