हृदय विदारक, पिता ने 3 मासूम बच्चों पर किया चाकू से जानलेवा हमला
रायपुर। राजधानी में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक कलयुगी पिता ने अपने ही 3 मासूम बच्चों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। बच्चों की हालत नाजुक है आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना रायपुर के अमलीडीह इलाके की है।घनश्याम दास कोसरिया अपनी पत्नी के चरित्र शंका करता था, जिसे लेकर आये दिन दोनों का विवाद घर में होता था। आज भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ा कि आरोपी ने अपनी पत्नी का गुस्सा अपने तीन बच्चों पर उतार दिया। आरोपी पिता ने घर में रखे चाकू से अपने तीनों बच्चों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों बच्चें लहू लूहान हालत में जमीन पर गिर पड़े। जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस को की।




