हैवानियत..कुत्ते को दी लटकाया फांसी पर, मासूम जीव तड़प – तड़प कर मरा
भोपाल. किसी भी पशु प्रेमी के लिये ये बेहद दिल दहला देने वाला वीडियो है, जिसमें डॉग के ट्रेनर ने ही बेज़ुबान को गेट पर टांगकर ना केवल मार डाला बल्कि डॉग के मालिक से इस घटना को छिपाया और सीसीटीवी फ़ुटेज नष्ट भी किया।भोपाल पुलिस ने हत्यारे ट्रेनर रवि कुशवाहा सहित तीन को गिरफ़्तार किया मगर बाद में ये सब जमानत पर रिहा हो गये, अपराधी का डॉग सेंटर बंद होना चाहिये.
बताया जाता है कि डॉग ट्रेनर रवि कुशवाहा को शराब कारोबारी निखिल जायसवाल ने अपने कुत्ते को ट्रेनिंग के लिए दिया था। जहां रवि जायसवाल और उसके कर्मचारी नेहा तिवारी और तरुण ने कुत्ते कोया फांसी लगाकर मार डाला। कुत्ता सात मिनट तक तड़पता रहा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वीडियो 9 अक्टूबर का है।
बेहद भयावह वीडियो: भोपाल में एक पालतू कुत्ते को फांसी से लटकाकर मार डाला। डॉग ट्रेनर रवि कुशवाहा को शराब कारोबारी निखिल जायसवाल ने अपने कुत्ते को ट्रेनिंग के लिए दिया था। जहां रवि जायसवाल और उसके कर्मचारी नेहा तिवारी और तरुण ने कुत्ते कोया फांसी लगाकर मार डाला। कुत्ता 7 मिनट तक… pic.twitter.com/4i3jbFXzCh
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) October 18, 2023




