#Social
Agra: हाइवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर , दूर तक बाइक को घटता Video वाइरल

Agra आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि हाइवे पर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दिया। जिसके बाद बाइक सवार दो लोग ट्रक के आगे गिर गए। जिसकी वजह से वे दोनों बाइक के साथ ट्रक के आगे फंस गए थे। वहीं ट्रक डाइवर ने ट्रक को रोकने के बजाय अपनी जान बचाने के लिए ट्रक को फूल स्पीड में ट्रक को भगाने लगा। जबकि ट्रक के आगे गिरे दोनों युवक ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर से ट्रक रोकने की गुहार लगा रहे है, पर ट्रक ड्राइवर ने उनकी एक न सुनी। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों किस तरह से अपनी जान बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर से गिड़गिड़ा रहे है। वहीं ट्रक ट्राइवर तेज रफ्तार में
आगे बढ़ता चला जा रहा है।




