Ahilyanagar Video: एक्सीडेंट के बाद तेल का टैंकर हुआ पलटी, आसपास के गांव के लोगों ने जमकर पेट्रोल को लूटा, अहिल्यानगर का वीडियो आया सामने

Ahilyanagar Video: एक्सीडेंट के बाद तेल का टैंकर हुआ पलटी, आसपास के गांव के लोगों ने जमकर पेट्रोल को लूटा, अहिल्यानगर का वीडियो आया सामने

Credit-(X,@ians_india)

अहिल्यानगर, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में एक पेट्रोल टैंकर पलट गया, जिससे सड़क पर पेट्रोल फैल गया और लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा. लेकिन इस दौरान जैसे ही आसपास के गांव के लोगों को ये बात पता चली तो वे पेट्रोल लुटने के लिए मौके पर पहुंचे और जिसे जो बर्तन मिला, उसमें पेट्रोल भरकर ले गए. इस घटना में बताया जा रहा है की ड्राइवर घायल हुआ है.

बताया जा रहा है कि इस टैंकर में 20,000 लीटर पेट्रोल था. ब्रेक फेल होने के कारण टैंकर पलट गया, जिससे ड्राइवर घायल हो गया. इस वीडियो को न्यूज एजेंसी आईएएनएस के हैंडल से सोशल मीडिया X पर शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Agra Lucknow Expressway Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैंकर और बस का हुआ एक्सीडेंट, टैंकर से तेल लुटने की मची होड़, घरों से बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग (Watch Video)

लोगों ने टैंकर से पेट्रोल लूटा 

लोगों ने जमकर पेट्रोल लूटा

इस वीडियो में देख सकते है की टैंकर के पलटी होने के बाद लोग प्लास्टिक के बर्तन लेकर पहुंचे और पेट्रोल भर भरकर ले गए. इस एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पूरा तेल बिखरा हुआ था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मौके पर पहुंचे और सड़क को साफ़ किया और बाधित हो रहे यातायात को सही किया. बताया जा रहा है की इस एक्सीडेंट के बाद करीब 2 घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा.

पहले भी ऐसे वीडियो आएं है सामने

बता दें की इससे पहले भी एक्सीडेंट के बाद वाहनों से लोगों ने लुट की है. मुर्गियों, मछलियों, शराब की बोतलों  एक्सीडेंट के बाद लुटने के कई वीडियो इससे पहले भी सामने आ चुके है.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button