मनोरंजन

आधी रात शाहरुख को एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने घेरा, ये था पूरा मामला….

फिल्म अभिनेता शाहरूख खान को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने रोक लिया, करीब दो घंटे की मश्क्कत के बाद ही अभिनेता को जुर्माना भरने पर छोड़ा गया।  दरअसल, शाहरुख प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई एयरपोर्ट पर आए और उसके बाद T3 टर्मिनल पर से जा रहे थे तब उनके लगेज की जांच की गई। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार ये बताया जा रहा है कि शाहरुख ने महंगी घड़ी के कवर को लगेज में डिक्लेयर नहीं किया था। जिसके बाद अधिकारियों ने एक्टर से कस्टम ड्यूटी भरवाई और उन्हें छोड़ दिया।

बता दें शाहरुख अपनी टीम के साथ एक प्राइवेट प्लेन से शारजहां से वापिस भारत लौट रहे थे। शाहरुख यूएई के शारजहां में आयोजित शारजहां इंटरनेशनल बुक फेयर 2022 में पार्टिसिपेट करने पहुंचे थे। जहां वापिस लौटने वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शाहरुख खान के सामानों की जांच कर रही थी। जिसमें उनके पास महंगी घड़ियों के 6 कवर थे, जिनकी कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई। वहीं जानकारी के अनुसार शाहरुख एक इवेंट में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे।  बता दें शाहरुख को यहां ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस इवेंट में उन्होंने यूएई सरकार का आभार जताया।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button