#Social

Baloda Bazar में बनेगा इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स


Balodabazar. बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस पर सीएम ने बलौदाबाजार को बड़ा तोहफा दिया है। बलौदाबाजार में 14 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम कांप्लेक्स बनाया जाएगा। स्टेडियम में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस स्क्वैश, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और जिमनास्टिक जैसे खेलों के लिए स्टेडियम में सुविधा रहेगी। स्टेडियम में जिम का भी सेटअप रहेगा। बाहर से आए खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हॉस्टल जैसी सुविधाएं भी यहां उपलब्ध रहेगी। खेल अधिकारी प्रीति बंछोर ने बताया कि नए बनने वाले इंडोर स्टेडियम में प्रशिक्षण की भी सुविधा रहेगी। यही नहीं बाहर से आए खिलाड़ियों को फिटनेस की तैयारी के लिए स्टेडियम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि स्टेडियम के अंदर ही जिम का आधुनिक सेटअप रहेगा। जिससे खिलाड़ियों को जिम में अधिक समय बिताने का मौका भी मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों के खेल में भी सुधार आएगा। खास बात यह है कि 8 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक भी बनेगा 400 मीटर के ट्रैक 8 लेने की ड्राइविंग ड्राइंग तैयार कर केंद्र सरकार को

भेजी जा चुकी है।

इंडोर स्टेडियम के लिए प्रयासरत खेल मंत्री ने बताया कि जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण आरंभ होगा ताकि खेलों के हित में विभिन्न कमियों को पूरा किया जा सके। शासन की ओर से खेल जगत में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। नालंदा की तर्ज पर मॉडल लाइब्रेरी, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के बाद इंडोर स्टेडियम की घोषणा विकास की दृष्टि से यह सबसे स्वर्णिम है। खेल अधिकारियों का कहना है कि स्टेडियम मिलने के बाद ही जो गाइडलाइन होगी उसके अनुसार सुविधाएं जुटा ली जाएगी। स्टेडियम में बालक एवं बालिका दो छात्रावास तैयार किए जाने हैं। छात्रावास में 15 कक्ष तैयार होंगे, जिसमें एक कक्ष में दो खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था होगी. आउटडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को दौडऩे के लिए सिंथेटिक मैदान भी मिलेगा। केंद्र सरकार की योजना खेलो इंडिया स्कीम के तहत 8 करोड़ की लागत से 400 मीटर के ट्रैक 8 लाइन की ड्राइंग तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। वहीं फाइल अप्रूवल के लिए पीडब्ल्यूडी के लॉजिस्टिक के पास भेजी गई है। जिला खेल अधिकारी का कहना है कि फाइल मंजूरी के लिए गई है। वहां से मंजूरी आते ही पीडब्ल्यूडी की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा। इस सिंथेटिक एथलीट ट्रैक के लिए 6 करोड़ 50 लाख केंद्र सरकार व डेढ़ करोड़ रुपये डीएमएफ मद से जारी होंगे। खेल परिसर में अभी तक सिंथेटिक एथलीट मैदान नहीं था। यहां घास फूस होता है। खिलाडिय़ों की दिक्कत को देखते हुए खेल विभाग सिंथेटिक एथलीट मैदान की काफी समय से मांग कर रहा था, जो खेल मंत्री टंक राम वर्मा के प्रयासों से पूरी हुई। 30 से 35 खिलाड़ियों की क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण भी इस स्टोर स्टेडियम के अंदर होगा। इसके अलावा एक कक्ष वार्डन के लिए तैयार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button