#Social
Bhilwara: शास्त्रीनगर माहेश्वरी सभा द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित
Bhilwara भीलवाड़ा। शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा स्थानीय निवासरत माहेश्वरी परिवारों का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा, महिला संगठन व युवा संगठन का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रामपाल सोनी, लादूराम बांगड़, केजी राठी, राधेश्याम सोमानी, अशोक बाहेती, संजय जागेटिया, राधेश्याम सोमानी आदि द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेंद्र समदानी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माहेश्वरी परिवारों का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 1500 सदस्यों ने भाग लिया।




