#Social

सोते समय पत्नी का कत्ल, फिर थाने पहुंचकर ये कहने लगा पति, नहीं हुआ भरोसा


श्रीगंगानगर: राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की रविवार रात सोते समय तेजधार वाले हथियार से गले पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी पति ने खुद थाने में आकर बताया कि उसने पत्नी को मार दिया है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतपाल बिश्नोई दलबल सहित मौके पर पहुंचे। घर के आंगन में चारपाई पर एकता (30) का शव बरामद किया। उसके गले पर तेज धार वाले हथियार से वार किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति रमेश को हिरासत में ले लिया। मौके की कार्यवाही के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि एकता के पिता मोहनलाल सोनी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रमेश मूल रूप से अनूपगढ़ जिले में नई मंडी घड़साना थाना इलाके का रहने वाला है, जो की हनुमानगढ़ जंक्शन थाना इलाके में वार्ड नंबर 56 (सुरेशिया मौहल्ला) के एक मकान में पत्नी व बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। उसने कल देर रात को पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार रमेश सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे जंक्शन थाना में पहुंचा और बताया कि वह पत्नी को मार कर आया है। तत्पश्चात पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button